• Wed. Nov 4th, 2026

अधिकारियों की ढील उड़वा रही नियमों की धज्जियां, शराब ठेके का वीडियो वायरल

Byआर सी

Jun 12, 2025

हरिद्वार (आर सी/संदीप कुमार)। अंग्रेजी शराब के एक ठेके का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नियमों का खुलेआम उल्लंघन होता दिख रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि निर्धारित समय सीमा के बाद ठेका बंद हो जाने के बावजूद, ठेके पर तैनात कर्मचारी पेटी सप्लाई गेट से नियमों को ताक पर रखकर शराब बेच रहा है। यह वायरल वीडियो शांतरशाह क्षेत्र में स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही प्रशासन और आबकारी विभाग ने ओवर-रेटिंग के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया था। जिसकी जद में यह ठेका भी आया था। इसके बावजूद ठेके पर तैनात कर्मियों में किसी तरह का भय या परवाह नजर नहीं आ रही है और वे मनमाने ढंग से नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि यह हाल केवल एक ठेके का नहीं है। बल्कि जिले के कई शराब ठेकों पर नियमों को रौंदा जा रहा है। अधिकारियों की ढीली कार्यप्रणाली और मिलीभगत के चलते ऐसे अवैध कार्य बेखौफ जारी हैं, जिससे सरकार के राजस्व को भी चूना लग रहा है और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights