• Wed. Feb 4th, 2026

उत्तराखण्ड: योगा डे-2025 की तैयारियों के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

Byआर सी

Jun 14, 2025

देहरादून (आर सी/संदीप कुमार) मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने योगा डे के मुख्य आयोजन स्थलों, गैरसैंण के भराड़ीसैंण और हरिद्वार में सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने आयुष विभाग, चमोली और हरिद्वार जिला प्रशासन तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी 21 जून को उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में योग प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि हरिद्वार में अतिथियों/डेलिगेट्स की बैठक और गंगा आरती का आयोजन प्रस्तावित है।मुख्य सचिव ने जोर देकर कहा कि सभी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होनी चाहिए ताकि योगा डे का आयोजन सफल और प्रभावशाली हो। यह आयोजन उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights