• Tue. Oct 27th, 2026

रात के अंधेरे में खनन माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली धराए!

हरिद्वार(आर सी/संदीप कुमार) थाना क्षेत्र बहादराबाद के शांतरशाह क्षेत्र में रो नदी का सीना चीरकर अवैध खनन करने वाले माफियाओं की अब खैर नहीं! बृहस्पतिवार की रात, जब सूरज ढलते ही ये चालाक माफिया अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ रेत-पांगी लूटने निकले, तो चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार ने उनकी सारी हेकड़ी निकाल दी। हमेशा की तरह माफिया पुलिस की भनक लगते ही भागने को तैयार थे, लेकिन इस बार “खेमेंद्र की खोजी नजर” और उनकी तेज-तर्रार पुलिस टीम ने उन्हें धूल चटा दी। रात के अंधेरे में रो नदी पर छापेमारी कर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध पांगी/रेत समेत रंगे हाथों पकड़ लिया गया और मौके पर ही सीज कर दिया गया। पकड़े गए वाहनों में दो महिंद्रा ट्रैक्टर  दोनों बिना नंबर प्लेट के शामिल हैं,  ये माफिया रात के साये में नदी का सीना चुरा रहे थे, लेकिन खेमेंद्र गंगवार, कांस्टेबल अंकित कुमार और चंदन सिंह की जांबाज़ टीम ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। स्थानीय लोग इस कार्रवाई से गदगद हैं, क्योंकि अवैध खनन से नदी का पर्यावरण तो बिगड़ता ही है, साथ ही बाढ़ का खतरा भी मंडराता है। खनन माफियाओं की इस धमाकेदार धरपकड़ ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

शांतरशाह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार

 

पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब कोई भी माफिया रो नदी की शांति भंग नहीं कर पाएगा। उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार की इस जोरदार कार्रवाई ने न सिर्फ माफियाओं की नींद उड़ाई, बल्कि जनता में पुलिस की साख को और बुलंद किया। आगे भी ऐसी धमाकेदार कार्रवाइयों का दौर जारी रहेगा, ये वादा है बहादराबाद पुलिस का!

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights