• Fri. Sep 18th, 2026

हरिद्वार में “ऑपरेशन लगाम” का तगड़ा दम: स्कार्पियो का “VIP स्वैग” हुआ चकनाचूर!

हरिद्वार (आर सी/संदीप कुमार) हरिद्वार की सड़कों पर “VIP भौकाल” दिखाने वालों की अब खैर नहीं! श्यामपुर पुलिस ने “ऑपरेशन लगाम” के तहत रविवार को चण्डीघाट चौकी पर एक ब्लैक स्कार्पियो को रंगे हाथों पकड़ लिया। गाड़ी थी पूरी “फिल्मी स्टाइल” में—काली फिल्म से ढके शीशे, कान फोड़ने वाला हूटर, और ऊपर से “विधायक” व “ब्लॉक प्रमुख” के स्टीकर! मानो सड़क पर कोई बॉलीवुड विलेन का एंट्री सीन चल रहा हो!

पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो चार “छात्र भाई” निकले, जो आजमगढ़ के रहने वाले थे। इनका दावा? “हमारे दूर के रिश्तेदार ब्लॉक प्रमुख हैं!” लेकिन श्यामपुर पुलिस को ये “रिश्तेदारी” वाला ड्रामा नहीं जमा। मौके पर ही काली फिल्म को शीशों से उतरवाया, हूटर को “शांत” करवाया, और “विधायक-ब्लॉक प्रमुख” के स्टीकरों को ऐसा हटाया कि गाड़ी की सारी शान गई!

चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले के मद्देनजर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नकेल कस रही पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। अब ये “VIP स्टूडेंट्स” सड़क पर नियमों की ABC सीख रहे हैं!

अगली बार “ब्लॉक प्रमुख रिश्तेदार” का कार्ड खेलने से पहले ट्रैफिक नियमों की किताब खोल लेना, भाई!

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights