• Fri. Sep 18th, 2026

रुड़की में राज्य स्तरीय लोकतांत्रिक युवा सम्मेलन सम्पन्न, PPID की यूथ विंग की राज्य इकाई गठित

रुड़की (आर सी/संदीप कुमार) पीपल्स यूथ फ्रंट के बैनर तले उत्तराखंड के रुड़की शहर के नगर निगम सभागार में रविवार को राज्य स्तरीय लोकतांत्रिक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद युवाओं और पार्टी समर्थकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने सम्मेलन को सफल बनाया।

सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ललित कुमार ने की, जबकि पार्टी के राज्य अध्यक्ष हरीश मौर्य, यूथ विंग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव धीमान, राज्य प्रभारी गोविंद सिंह और PPID के हरिद्वार जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

राज्य प्रभारी गोविंद सिंह ने यूथ विंग की उत्तराखंड राज्य कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में दुष्यंत कोहली को राज्य अध्यक्ष, पवन गंगवाल को उपाध्यक्ष, देवराज सिंह को राज्य महासचिव, पंकज कुमार को कोषाध्यक्ष, इंजीनियर अनिल कटारिया को मीडिया सचिव और अंकुल कुमार को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि PPID न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश के हर नागरिक के अधिकारों के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर कई युवाओं ने पीपल्स यूथ फ्रंट की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को और मजबूती मिली।

सम्मेलन में युवाओं के जोश और पार्टी के प्रति उनके समर्पण ने एक सकारात्मक माहौल बनाया, जिससे संगठन के भविष्य के लिए नई उम्मीदें जगीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights