• Fri. Sep 18th, 2026

पीपल्स सोशल एक्शन की मुहिम मजूदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए अब पहुंची “गांव की युवा चौपाल” तक।

हरिद्वार(आर सी/संदीप कुमार) रविवार को पीपल्स यूथ फ्रंट के नेतृत्व में मजदूरों पर हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ पीपल्स सोशल एक्शन महिम अब गांव-गांव में पहुंचकर युवाओं को एकजुट कर रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ललित कुमार के नेतृत्व में हरिद्वार के गांव गांव में अब पीपल सोशल एक्शन के माध्यम से मजदूरों के हक और अधिकारों को लेने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम लागू करने का विशेष अभियान को तेजी से बढ़ता दिख रहा है।
गांव लाठर देवा हूण में माता रमाबाई अंबेडकर भवन पर “गांव की युवा चौपाल” का आयोजन में उपस्थित अधिकतर युवाओं ने मजदूरों पर हो रहे शोषण के खिलाफ अपने विचार रखते हुए पीपल सोशल एक्शन मुहिम को सर्वसम्मति से समर्थन किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार ने संबोधित करते हुए बताया कि हम हरिद्वार की ही नहीं बल्कि देश की हर कंपनी के गेट पर संवैधानिक अधिकारों को लेने का आगाज करने वाले हैं। हर रोज किसी न किसी कंपनी पर हमारे सामाजिक सिपाही मजदूर और आमजन के हक और अधिकार लेने के लिए संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने इसी के साथ यह भी बताया कि जल्द ही वह एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं, जो कि हरिद्वार में हर एक कंपनी में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को लागू करके, श्रमिकों को श्रम कानून के तहत सुविधा और सुरक्षा की गारंटी मुहैया कराएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights