• Fri. Sep 18th, 2026

ग्वालियर हाई कोर्ट में डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा विवाद: भीम आर्मी के आह्वान पर सुल्तान ने की पिरान कलियर में ताबड़तोड़ सभाएं

पिरान कलियर (आर सी / संदीप कुमार)ग्वालियर हाई कोर्ट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना का मामला अब तूल पकड़ चुका है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उछालने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने देशभर के कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपने का हुक्म सुनाया है, ताकि बाबा साहब की प्रतिमा को ग्वालियर हाई कोर्ट में शान से स्थापित करवाया जाए।

इसी कड़ी में, आजाद समाज पार्टी (आसपा) के दम पर उत्तराखंड के पिरान कलियर विधानसभा और हरिद्वार में रामपुर रुड़की के चेयरमैन परवेज सुल्तान ने मंगलवार को जोरदार जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया। परवेज ने इलाके में ताबड़तोड़ सभाएं कीं, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को इस मुद्दे की आग में झोंक दिया गया। सभाओं में संविधान निर्माता बाबा साहब के योगदान को सराहा गया और इसे दलितों व शोषित वर्गों के सम्मान की जंग करार दिया गया। सोमवार की शाम पिरान कलियर क्षेत्र के गांव मंगरुमपुर में परवेज सुल्तान ने गरजते हुए कहा, “ग्वालियर हाई कोर्ट में बाबा साहब की प्रतिमा को रोकना कोई छोटी-मोटी बात नहीं, ये करोड़ों बहुजनों के स्वाभिमान और संविधान पर सीधा हमला है! हम शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग मनवाएंगे और इसे देशव्यापी आंदोलन की शक्ल देंगे।”

यह आंदोलन अब रफ्तार पकड़ रहा है, और देखना होगा कि क्या ग्वालियर हाई कोर्ट में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना का सपना साकार होगा या ये जंग और तेज होगी!

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights