• Fri. Sep 18th, 2026

भारतीय किसान यूनियन क्रांति का सदस्यता ग्रहण समारोह सलेमपुर में आयोजित, गांव का नाम बदलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

सिडकुल (आर सी/ संदीप कुमार) भारतीय किसान यूनियन क्रांति के तत्वावधान में आज सलेमपुर में एक भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाना और किसानों की समस्याओं को उजागर करना था। संगठन के मजबूत कार्यकर्ता पंकज राणा के सहयोग से सैकड़ों नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा गया, जिन्होंने संगठन की रीति-नीति में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता तौफीक अहमद, जिला उपाध्यक्ष पंकज राणा, जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर संदीप चौहान और नवीन चौहान को जिला महामंत्री, नवीन चौहान को तहसील अध्यक्ष, अर्जुन सिंह को बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष, मनोज, रजत, ललित, जॉनी बाबरे, रामसिंह चौहान को देहरादून जिला अध्यक्ष, प्रवीण सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने सलेमपुर गांव का नाम बदलने के प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, “गांव का नाम बदलने से कौन सा गांव का विकास हो जाएगा? यह केवल दिखावटी कदम है। हम जल्द ही संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जिलाधिकारी हरिद्वार से इस विषय पर चर्चा करेंगे।” उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने और वास्तविक विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।नए पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए किसानों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का आह्वान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights