• Fri. Sep 18th, 2026

पच्चीस हजार की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, सरिया चोर दबोचा

हरिद्वार (आर सी)। जगजीतपुर चौकी पुलिस ने अवैध चरस की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चरस भी बरामद हुई है। बता दे कि पूर्व में भी आरोपी शराब तस्करी में जेल जा चुका है। पकड़ी गई अवैध चरस 140 ग्राम है जिसकी आकलन कीमत पच्चीस हजार करीब है। आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

—————————————-
वही गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक सरिया चोर को गिरफतार किया है जिसके पास से चोरी किए गए सरिए भी बरामद हुए है। बता दे कि हाइवे से चोरी किए गए सरिये का खुलासा आज पुलिस टीम ने किया है आरोपी को मोटरसाइकिल के साथ दबोचा है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights