• Fri. Sep 18th, 2026

इधर लूट का खुलासा, उधर दूसरी महिला से लूट कर पुलिस को चौकाया, इस क्षेत्र में बढ़ रहे मामले

हरिद्वार (आर सी)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला से बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट का एक ओर मामला प्रकाश में आया है। शिवालिक नगर क्षेत्र के पास एक दिन पूर्व शनिवार को बाजार जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चैन महिला के गले से खींच लूट कर दी है। वही एक दिन पूर्व श्यामपुर पुलिस ने महिला से हुई लूट के आरोपीयो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। तो उधर शिवालिक नगर क्षेत्र में बदमाशों ने दूसरी महिला से लूट कर पुलिस को चौकाया। वही मामले में गैस्प्लांट चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह सैनी ने बताया कि लूट करके भागे आरोपीयो की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

देखने वाली बात है कि शहरी क्षेत्र में जिस कदर अपराध बढ़ रहे है यह एक चिंताजनक बात है, ऐसे में देखना होगा किस तरह वारदात होने से पहेले पुलिस आपराधिक घटना को रोक पाती है, हालाकिं की हरिद्वार पुलिस घटना का खुलासा करने में अच्छे नम्बर हासिल कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights