• Fri. Sep 18th, 2026

हत्याकांड: पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या, शहर निवासी है तीनो आरोपी, एक गिरफ्तार, दो फरार

हरिद्वार (आर सी)। शहर कोतवाली तड़के सुबह हुए हत्याकांड में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, घटना में शामिल रहे दो अन्य आरोपीयो की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि सोमवार तड़के सुबह कनखल निवासी कारण उर्फ कन्नू की हाथी पुल के पास तीन बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसमे पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्षित धीमान उर्फ चड्डा को गिरफतार कर लिया है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से चली आ रही मृतक व आरोपी के बीच दुश्मनी हत्या का कारण बनी है। ओर दोनों अन्य आरोपी भी शहर निवासी बताए जा रहे है। वही पुलिस कप्तान अजय सिंह के मुताबिक मृतक युवक पर पहेले दस मुकदमे दर्ज थे, पूर्व में कनखल क्षेत्र के एक युवक को गोली मारने के आरोप मृतक जेल भी जा चुका था। वही अन्य फरार बदमाशो की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights