• Sun. Oct 25th, 2026

संतों ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाने के लिए सीएम धामी का किया सम्मान

Byआर सी

Jul 21, 2025

देहरादून (आर सी/संदीप कुमार)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संतों द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया और उनका आभार व्यक्त किया गया। संतों ने यह सम्मान हाल ही में राज्य के स्कूलों में गीता के श्लोकों को अनिवार्य करने और कावड़ यात्रा के दौरान भगवा वेश में ठगी करने वाले “कालनेमियों” के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन कालनेमि’ से प्रसन्न होकर रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया।
श्री जगन्नाथ आश्रम, ऋषिकेश के पीठाधीश्वर महंत लोकेश दास महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा कावड़ यात्रा के दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन कालनेमि’ और प्रदेश के स्कूलों में गीता श्लोकों को अनिवार्य करने से संत समाज में अत्यंत खुशी है। उन्होंने कहा कि आज इसी खुशी का इजहार करते हुए संतों ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महंत शिवानंद महाराज (चेतन ज्योति आश्रम), केशव स्वरूप जी महाराज (जनार्दन आश्रम), स्वामी परमानंद जी महाराज (मधुबन आश्रम), नारायण स्वामी जी (स्वामी नारायण आश्रम) और भाजपा ऋषिकेश के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया सहित कई अन्य संत और नेता मौजूद रहे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights