• Fri. Sep 18th, 2026

सिपाही की आंख फोड़ने वाला “पारदी गैंग” का इनामी नोएडा से गिरफतार, एसटीएफ ने पकड़ा

हरिद्वार (आर सी)। एक वर्ष पूर्व रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त गैस्प्लांट चौकी पुलिस चेतक को गस्त के दौरान गुलेल से आंख फोड़ने वाला मुख्य आरोपी को उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है, जिसपे पचास हज़ार का इनाम भी घोषित है। आरोपी पर उत्तराखंड में छह मुकदमे दर्ज हैं और यह पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी घूमन्तु जनजाति पारदी गिरोह का बदमाश है। सिपाही को गंभीर रूप से घायल करने पर जांच में सात लोगों के नाम सामने आए थे, जिसमें छय आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। बता दे कि उत्तर भारत में चोरी, लूट जैसे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले “पारदी गैंग” के मुख्य आरोपी है जिसपर 50 हजार के ईनाम विक्रम को उत्तराखण्ड पुलिस एसटीएफ ने नोएडा उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights