• Tue. Nov 3rd, 2026

Video: देर रात टोल न देने पर निकले धारदार हथियार, झगड़े की वीडियो वारयल

Byआर सी

Sep 16, 2023

हरिद्वार (आर सी)। बहादराबाद क्षेत्र में बने टोल पर शुक्रवार देर रात टोल न देने को लेकर विवाद का एक मामला प्रकाश में आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वारयल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के रहने वाले एक निवासी का लोकल होने के कारण टोल न देना विवाद का कारण बना है, जिस वीडियो में टोल कर्मी ओर स्थानीय निवासी आपस मे झड़ते हुए दिखाई पड़ रहे है, जिसमे स्थानीय ने धारदार हथियार निकाल कर टोल कर्मियों को डराया,

हालाकिं की टोल पर एक नियम भी बनाया गया है कि बारह किलोमिटर के अंतर्गत किसी स्थानीय का टोल नही कटेगा। पूर्व में भी झगड़े के कई मामले इस तरह टोल से प्रकाश में आते रहते है। वही मामले में बहदराबाद थानाअध्यक्ष रविन्द्र शाह ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है दोनों पक्षो को थाने बुलाया गया है, मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights