• Tue. Nov 3rd, 2026

नशा मुक्ति वाहिनी और आबकारी ने संयुक्त छापेमारी से तीन हज़ार किलों लाहन बरामद

Byआर सी

Sep 11, 2025

बहादराबाद (आर सी / संदीप कुमार) नशा मुक्ति वाहिनी और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार को, नशा मुक्ति वाहिनी की महिला कार्यकर्ताओं ने मुखबिर की सूचना पर सुबह 8 बजे एक थाना क्षेत्र बहादराबाद के अंतर्गत एक गांव के एक गन्ने के खेत में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर संयुक्त छापा मारा। इस दौरान तीन हज़ार किलों लाहन, 50 लीटर कच्ची शराब  और शराब बनाने के दो भिगोने  बरामद किए गए।

छापेमारी का नेतृत्व नशा मुक्ति वाहिनी समिति की उपाध्यक्ष कांता ने किया। उन्होंने बताया कि जैसे ही वे आबकारी विभाग के सिपाहियों के साथ गन्ने के खेत में चप्पल-जूते बाहर उतारकर शराब की भट्टी पर पहुंचे, उन्होंने लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। जब वे वापस लौटे, तो कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी और आबकारी विभाग के कुछ कर्मियों की चप्पलें चुरा लीं। कांता ने दृढ़ता से कहा, “चाहे चप्पलें ले जाओ, लेकिन अवैध शराब के खिलाफ हमारी जंग इसी तरह जारी रहेगी।”

आबकारी विभाग के प्रभारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि छापेमारी में हजारों किलों लाहन और 9 ड्रम गन्ने के खेत से बरामद हुए। बरामद लाहन को मौके पर नष्ट किया । इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मदन सिंह चौहान , हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध शर्मा, हेड कांस्टेबल लव शर्मा और हेड कांस्टेबल पिंकी शर्मा सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

 

इस अभियान में नशा मुक्ति वाहिनी समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें कांता, भरपाई, रमेशी, इंद्रेश, अमरावती, कुसुम, मंतलेश, केशो, ऊर्मिला, संजो और पूनम शामिल थे। इस संयुक्त कार्रवाई ने अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जो समाज में नशे की बुराई को रोकने के लिए एक सकारात्मक संदेश देता है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights