• Tue. Nov 3rd, 2026

एसीएमओ के ड्राइवर ने महिला मित्र की रॉड मारकर हत्या की

Byआर सी

Sep 12, 2025

हरिद्वार (आर सी/ संदीप कुमार) गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एसीएमओ (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी) के ड्राइवर ने अपनी महिला मित्र की रॉड मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है, जो शिवलोक कॉलोनी की निवासी थीं और एक ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब पाँच बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पिंकी का शव उनके घर से बरामद किया गया।

प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि इस हत्याकांड को जिला अस्पताल में तैनात स्थाई ड्राइवर मुकेश पुजारी ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मुकेश और पिंकी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मुकेश ने पिंकी के सिर में रॉड मार दी।

हत्या करने के बाद मुकेश पुजारी ने खुद ही रानीपुर कोतवाली पहुँचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरवी सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मुकेश पुजारी स्थाई ड्राइवर के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में एसीएमओ के ड्राइवर के रूप में तैनात था। पुलिस इस मामले की गहनता से जाँच कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights