• Thu. Oct 8th, 2026

थाना बहादराबाद पुलिस ने ग्राम भौंरी में आयोजित किया “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” चौपाल कार्यक्रम।

Byआर सी

Sep 13, 2025

बहादराबाद (आर सी / संदीप कुमार) माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” और “नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से, शनिवार  को थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा ग्राम भौंरी में एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Ssp haridwar
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल हरिद्वार

यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर आयोजित किया गया था।

चौपाल में, नशे की रोकथाम और नशा मुक्त समाज के निर्माण के संबंध में ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

So bahaderbabd
थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा बहादराबाद

थाना अध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा ने ग्रामीणों को स्पष्ट किया, कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारियों की मदद करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी उतनी ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जितनी कि नशे के कारोबारी के खिलाफ की जाती है।

चौपाल में ग्रामीणों से बातचीत करते थाना अध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा

इस दौरान, गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग करने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के बारे में भी चर्चा की गई। ग्रामीणों से नशे के कारोबारियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई, जिस पर ग्रामीणों ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

“नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव” अभियान के तहत “जिंदगी को हां, नशे को ना” की शपथ भी लोगों को दिलाई गई।

इसके अतिरिक्त, साइबर सुरक्षा और यातायात सुरक्षा के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। चौपाल कार्यक्रम में नशा मुक्त वाहिनी की पूरी टीम भी मौजूद रही।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights