• Fri. Oct 16th, 2026

शांतरशाह में भीम जागरण की धूम, गायक चंद्र मुकेश के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Byआर सी

Apr 12, 2026

बहादराबाद (आरसी/संदीप कुमार) ग्राम शांतरशाह में रविवार की शाम डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य ‘अंबेडकर जागरण’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर बाबा साहेब के आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में मुख्य गायक चंद्र मुकेश ने अपनी सुरीली आवाज में बाबा साहेब के जीवन संघर्षों पर आधारित गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पांडाल में मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

फ़ाइल फ़ोटो

भजन कार्यक्रम से पूर्व बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई और केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान समाज की एकता और शिक्षा पर बल दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस विशेष शाम के साक्षी बने मुख्य अतिथियों और आयोजन समिति में मिंटू बर्मन, गुलाबसिंह बर्मन, अनिल बर्मन, शेरू बर्मन, सुनील, अरविंद, दीपक बाबरे, सोमपाल और साहब सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights