• Tue. Nov 3rd, 2026

चेन स्नैचिंग: मॉर्निंग वॉक कर रही महिला बनी शिकार, बदमाश फरार

Byआर सी

Sep 14, 2025

हरिद्वार। (आर सी/ संदीप कुमार)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। बाइक पर आए एक बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी और पलक झपकते ही फरार हो गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह शिवालिक नगर निवासी एक महिला अपनी कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक कर रही थी। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। उसने महिला के पास आते ही उसके गले से चेन खींच ली और तेजी से फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुका था।

 

 

इस घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश कैसे इस घटना को अंजाम देकर फरार हुआ। पुलिस के अनुसार फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights