• Tue. Nov 3rd, 2026

पत्रकार बन गांजा तस्कर की बनाई वीडियो, पुलिस व न्यूज़ चैनल का डर दिखा की उगाई

Byआर सी

Sep 24, 2023

हरिद्वार (आर सी)। जिले में फर्जी पत्रकारों का अंबार लगा हुआ है, कुकरमुतो की तरह जगह-जगह पनप रहे यह फर्जी पत्रकार असल पत्रकारों की छवि धूमिल करने में लगे हए है। वही एक मामला गांजा तस्कर से जुड़ा है जो अपने अवैध कारोबार की फर्जी पत्रकार द्वारा बनाई गई वीडियो के डर से पैसे दे देता है। मामला बिरला घाट के आस-पास बने किसी घाट का बताया जा रहा है। हालांकि की यह बात सत्य है कि कुछ कथित पत्रकार के घर के चूले इन अवैध नशे कारोबारियों के जरिए ही जलते है, जहा झुगी- झोपड़ियों में बिक रहा अवैध नशा इनके लिए किसी सोने की पुड़िया से कम नही। ऐसे में ईमानदारी से पत्रकारिता करते आ रहे जिले के पत्रकारों की छवि धूमिल हो रही है, पूर्व में भी कई मामले ऐसे है जो कथित पत्रकारों द्वारा किए गए है, जिसके चलते ईमानदार पत्रकारों ने उन मामलों में आवाज उठाई थी। हालाकिं की यह मामला अवैध कारोबार से जुड़ा था जिस कारण मामला पुलिस के पास तक नही पहुचा।

पुलिस का डर दिखा कर की उगाई

बता दे कि फर्जी पत्रकार द्वारा गांजा तस्कर की वीडियो बनाई गई। वीडियो डिलीट करने के लिए फर्जी पत्रकार ने पैसों की डिमांड रखी, इतना ही नही पुलिस व न्यूज़ चैनल में वीडियो चलाने का डर दिखा कर फर्जी पत्रकार तस्कर से पैसे लेकर वहा से फरार हो गया।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights