• Wed. Nov 4th, 2026

कार्यवाही : शांति भंग करने वाले तीन युवक का बहादराबाद पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान

Byआर सी

Sep 17, 2025

बहादराबाद ( आर सी / संदीप कुमार)  कुछ युवकों  रविवार को अलीपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से झगड़ा और दुर्व्यवहा करते हुए पेट्रोल पम्प पर लगे कैमरे में कैद हो गए थे।

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने इन युवकों की पहचान अश्वनी , ललित कुमार और सागर  के रूप में की।

थाना अध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा ने बताया कि इन युवकों को सोमवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, जहां वे दोबारा झगड़ा करने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। इसके बाद, पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीनों को BNSS की धारा 172 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों को नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक जगमोहन सिंह और कांस्टेबल विकास थापा शामिल थे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights