• Fri. Oct 23rd, 2026

बहादराबाद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Byआर सी

Sep 16, 2025

बहादराबाद (आरसी / संदीप कुमार)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशानुसार, अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

बहादराबाद थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति संगीन वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर, बहादराबाद पुलिस ने सोमवार की रात्रि में लोहे के पुल, कस्बा बहादराबाद से आर्यन पुत्र नरेश, निवासी पीठ बाजार, थाना बहादराबाद, जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ।

आरोपी आर्यन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मंगलवार को उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस गिरफ्तारी में कांस्टेबल मनोज रत्यूड़ी और कांस्टेबल अश्वनी कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights