• Wed. Nov 4th, 2026

पुलिस ने सुनी जनसमस्याएं, 11 में से 6 शिकायतों का मौके पर ही समाधान

Byआर सी

Sep 17, 2025

बहादराबाद (आरसी / संदीप कुमार) हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर, बुधवार को बहादराबाद थाने में “थाना दिवस” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायतों को सुना गया और उनका तत्काल निपटारा किया गया।

बहादराबाद थाना दिवस पर उपस्थित लोगों की जन समस्याएं सुनते एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी

ज्वालापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी)  जितेंद्र चौधरी ने थाने में मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 का समाधान तुरंत मौके पर ही कर दिया गया।

बाकी बची 5 शिकायतों के लिए, थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा को 3 दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

एसएसपी हरिद्वार ने सभी थानों को निर्देश दिए हैं कि वे फरियादियों की शिकायतों का तेजी से निपटारा करें और जनता के साथ बेहतर संबंध बनाएं, ताकि पुलिस की छवि और भी बेहतर हो सके।

इस मौके पर थानाध्यक्ष बहादराबाद, उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा, चौकी प्रभारी बाजार, उपनिरीक्षक अमित नौटियाल और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights