• Sat. Sep 19th, 2026

हरिद्वार में भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी का अलर्ट

हरिद्वार (आरसी / संदीप कुमार) जनपद में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिला अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

मयूर दीक्षित जिला अधिकारी हरिद्वार

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क और अलर्ट रहें और फिल्ड कर्मचारियों को भी सतर्क रखें ताकि किसी भी घटना या जल भराव की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

 

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि भारी बारिश के कारण यदि किसी संपत्ति या योजना को नुकसान पहुंचता है तो उसका आंकलन करते हुए आंकलन प्रस्ताव तत्काल जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

 

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने अलर्ट मोड पर आ गया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights