• Thu. Oct 8th, 2026

बहादराबाद में शांति भंग करने पर 3 लोग गिरफ्तार

Byआर सी

Sep 20, 2025

बहादराबाद (आरसी/ संदीप कुमार)  पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आपसी झगड़े को लेकर थाने में ही लड़ाई करने लगे थे, जिसके बाद पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

बहादराबाद थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र मुस्तफाबाद के दो पक्षों के लोग थाने में बुलाए गए थे। पहले पक्ष में शौकीन और शोएब अली  थे, जबकि दूसरे पक्ष से नफीस अहमद मौजूद था। उनके बीच पहले से चल रहे एक विवाद को सुलझाने के लिए पूछताछ की जा रही थी।

पूछताछ के दौरान, ये तीनों आपस में झगड़ा करने लगे और शांति व्यवस्था को भंग किया। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और जानलेवा हमला करने पर उतारू हो गए।

इस स्थिति को देखते हुए, पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में शौकीन, शोएब अली और नफीस अहमद शामिल हैं। तीनों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह और कांस्टेबल विकास थापा की टीम शामिल थी।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights