• Thu. Oct 8th, 2026

ज्वालापुर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Byआर सी

Sep 20, 2025

ज्वालापुर (आर सी / संदीप कुमार) ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को ज्वालापुर क्षेत्र में अ लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग कर रहा था। पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

अंकित मूल रूप से मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल ज्वालापुर के सुभाष नगर में वीर नगर कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत किया गया है और उसे आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बारू सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल अनिल भट्ट और महिला कांस्टेबल पूनम सैरियाल शामिल थीं।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights