• Thu. Oct 8th, 2026

ज्वालापुर पुलिस फरार वारंटियों पर गिरी गाज, 3 वारंटी गिरफ्तार

Byआर सी

Sep 20, 2025

ज्वालापुर (आर सी / संदीप कुमार) हरिद्वार के एसएसपी के निर्देश पर, ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

* प्रदीप कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी मोहल्ला कडच्छ, ज्वालापुर।

* उदय पुत्र राजू, निवासी बकरा मार्केट, ज्वालापुर।

* नीतू पुत्र सतपाल, निवासी राजीव नगर कॉलोनी, ज्वालापुर।

इन सभी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामले दर्ज थे और वे काफी समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस टीम ने तीनों वारंटियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। इस टीम में उपनिरीक्षक नवीन नेगी, अपर उपनिरीक्षक गंभीर तोमर, कांस्टेबल बृजमोहन और कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार शामिल थे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights