• Fri. Sep 18th, 2026

पुलिस को मुखबरी करने के शक में युवक की पिटाई, मुकादमा दर्ज

हरिद्वार (आर सी)। पुलिस का मुखबिर समझ एक युवक की पिटाई करने का मामला प्रकाश ने आया है, मामला सिडकुल थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहा एक युवक की कुछ खनन माफियाओं द्वारा पुलिस का मुखबिर समझ पिटाई कर दी। मामले में आरोपीयो ने युवक को हत्या करने के भी धमकी दी है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इनाम हसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी हजाराग्रंट ने शिकायत देकर बताया कि गांव के कई लोग रात के समय खनन का काम करते हैं। खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की सूचना देकर उसने पुलिस को नहीं पकड़वाया है। जबकि उसने पुलिस को कोई सूचना भी नहीं दी है। लेकिन उसके बाद भी गांव के वाजिद, मोनू आदि ने मिलकर गांव में पकड़ लिया और मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक आरोपीयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights