• Tue. Nov 3rd, 2026

नौकरी का झांसा देकर युवक से चालीस हजार ठगे, डीएम के यहा की शिकायत

Byआर सी

Sep 26, 2023

हरिद्वार (आर सी)। सिडकुल थाना क्षेत्र में आए दिन अन्य किस्म के अपराध सामने आते रहते है, तो वही उत्तरप्रदेश के युवक से चालीस हजार की ठगी का मामला प्रकाश में आया है, जहा युवक को पुलिस से मदद न मिलने पर जिला अधिकारी के यहा शिकायत करनी पड़ी। पीड़ित मोहित कुमार निवासी उत्तरप्रदेश ने डीएम के यहा शिकायती पत्र देकर बताया कि काम की तलाश में पीड़ित युवक की पहचान, प्रदीप यादव पुत्र नामालूम निवासीगोडा, उ.प्र. के साथ हुई, जिन्होने पीड़ित को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और बोला कि वह नौकरी हरिद्वार में लगवा देगें, साथ ही युवक को एक अच्छी सैलरी दिलवाने के आश्वाशन दिया, पीड़ित बेरोजगार होने के कारण ठगों की बातो पर विश्वास कर लेता है और नौकरी करने के लिए तैयार हो जाता है। इतना ही नही ठग द्वारा पीड़ित को हरिद्वार बुलाया जाता है, जहा उसके साथ इंटरव्यू नाम पर हजारों की ठगी कर ली जाती है, वही पीड़ित द्वारा शिकायती पत्र में बताया गया कि उसने विश्वास करके डैन्सौ चौक, सिडकुल, हरिद्वार आ गया और इनके साथ कमरे पर रहने लगा, ठगों ने पीड़ित को बोला कि जब तक आपका इन्टरव्यू होगा आपको कमरे पर रहना होगा और उसके लिए ढाई हजार देने होगें, जिसके बाद तीस हजार मांग पीड़ित की पक्की नोकरी लगवाने का आश्वाशन दिया। पैसे वापस मांगने पर पीड़ित के साथ मारपीट भी की गई। मामले में सिडकुल थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि दोनों पक्षो को बुलाया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights