• Wed. Nov 4th, 2026

हरिद्वार में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से जारी।

Byआर सी

Sep 21, 2025

हरिद्वार (आरसी /संदीप कुमार) हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण हरिद्वार में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य मुख्यमंत्री के निर्देशों और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में तेजी से चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग (PWD) दोनों ही अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में जुटे हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, दीपक कुमार ने बताया कि उनके प्रभाग में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पैचवर्क का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने विशेष रूप से मंगलौर-लण्डोरा मार्ग, खानपुर-दल्लावाला मार्ग और रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग (तेलपुरा के पास) का जिक्र किया, जहां पैचवर्क का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अतुल शर्मा ने जानकारी दी कि मोहनपुरी वाला, रानीपुर झाल एरिया, ज्वालापुर बाईपास और रुड़की-लक्सर जैसे क्षेत्रों में भी सड़कों की मरम्मत का कार्य जोरों पर है।

अधिकारियों ने बताया कि कई सड़कों पर पैचवर्क का काम पूरा हो चुका है, जबकि बाकी बची सड़कों पर भी मरम्मत का काम जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है, ताकि सभी क्षतिग्रस्त सड़कें जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त हो सकें।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights