• Wed. Nov 4th, 2026

थाना श्यामपुर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Byआर सी

Sep 23, 2025

श्यामपुर(आर सी / संदीप कुमार) पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार  को थाना श्यामपुर से गश्त पर निकली पुलिस टीम ने लालढांग क्षेत्र के मंगोलपुरा गांव में एक व्यक्ति को लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करते हुए पाया। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संजय पुत्र स्वर्गीय हरफूल सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी मंगोलपुरा, रसूलपुर, मिठीबेरी, थाना श्यामपुर, हरिद्वार को भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.S.) की धारा 170 के तहत हिरासत में ले लिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी लालढांग के प्रभारी उप-निरीक्षक गगन मैठाणी और कांस्टेबल सिद्धार्थ कुमार शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights