• Thu. Oct 1st, 2026

महिला ग्राम पंचायत सदस्य ने तीन लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया

बहादराबाद (आरसी / संदीप कुमार)  ग्राम बढ़ेड़ी राजपूताना की एक महिला ग्राम पंचायत सदस्य ने अपने और अपने पति के साथ मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उनका कहना है कि सरकारी कोटे से लगे एक चैम्बर के विवाद को लेकर तीन लोगों ने उनके साथ यह घटना की।
ग्राम पंचायत सदस्य महिला ने आरोप लगाया है कि यह विवाद उनके घर के बाहर सरकारी कोटे से लगे एक चैम्बर को लेकर शुरू हुआ। महिला मेंबर के अनुसार, अमीर अहमद, मोहसीन, और नाजिम नामक तीन व्यक्तियों ने चैम्बर पर विवाद करते हुए उन्हें गंदी-गंदी गालियाँ दीं। जब उन्होंने विरोध किया, तो इन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
महिला मेंबर ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने उनके साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी की, जिससे उनके कपड़े फट गए। बीच-बचाव करने आए उनके पति के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने ईंट के टुकड़े महिला के घर और चैम्बर पर बरसाए। शिकायत में यह भी बताया गया है कि उन्होंने जानबूझकर अपना बिजली का मीटर भी तोड़ दिया। जाने से पहले, आरोपियों ने उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी है, जिसके चलते महिला मेंबर ने अपनी और अपने पति की जान-माल को खतरा बताया है।

थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी।

 

Loading

By आर सी /संदीप कुमार

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights