• Fri. Oct 23rd, 2026

पंचायत बनी रणभूमि: बहादराबाद के बढ़ेडी गाँव में फैसले के दौरान हिंसक, नामचीन समाजसेवी के परिवार पर जानलेवा हमला

Byआर सी

Dec 3, 2025

बहादराबाद (आरसी / संदीप कुमार)  बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेडी राजपूतान गाँव में 26 नवंबर  की शाम एक विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत हिंसक हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने कथित तौर पर फायरिंग की और दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया।

शिकायतकर्ता राव आजम के अनुसार, उनके चाचा जियाउलहक ने पहले हुए एक विवाद में बीच-बचाव किया था, जिसके बाद यह पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान बात बिगड़ने पर आरोपी सुल्तान ने अचानक देशी तमंचा निकालकर फायर कर दिया, जो शिकायतकर्ता के चाचा के बाल-बाल बचा।

इसके बाद सुल्तान, शकील, फुरकान, साजिद और दिलदार ने मिलकर प्रार्थी और उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में ईंट-पत्थर और धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया। भीड़ जमा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

प्रार्थी ने थाना बहादराबाद में शिकायत दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights