• Fri. Oct 23rd, 2026

राजकीय विद्यालय में एक शक्ति फाउंडेशन ने चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

Byआर सी

Dec 20, 2025

हरिद्वार(आरसी / संदीप कुमार) बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और सही पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक शक्ति फाउंडेशन ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली और खान-पान की अच्छी आदतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

फाउंडेशन की संस्थापक शालिनी शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन में खान-पान की सही समझ होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक आहार के लाभ समझाए और साथ ही सचेत किया कि किन चीजों के सेवन से उनकी सेहत बिगड़ सकती है। उन्होंने जंक फूड के नुकसान बताते हुए बच्चों को घर का बना शुद्ध खाना खाने के लिए प्रेरित किया।

शालिनी शर्मा ने आगे बताया कि फाउंडेशन का यह प्रयास केवल यहीं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर यह जागरूकता अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रखा जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर संगीता रावत, मेघा, हिमांशु, प्रवीण कपिल सहित विद्यालय का स्टाफ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights