• Fri. Oct 23rd, 2026

बहादराबाद: कड़ाके की ठंड में गरीबों के मददगार बने सिंघल परिवार और दोस्त, बांटे कंबल

Byआर सी

Dec 22, 2025

बहादराबाद(आरसी / संदीप कुमार) उत्तर भारत में लगातार बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सामाजिक सरोकारों के तहत मदद के हाथ बढ़ने लगे हैं। इसी क्रम में कस्बे के प्रमुख समाजसेवियों द्वारा असहाय और जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने का प्रयास किया गया।
सोमवार को प्रदीप सिंघल, प्रमोद सिंघल, सिद्धि सिंघल और मुहम्मद अरमान की ओर से बहादराबाद कस्बा चौकी के समीप एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लगभग 35 गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए गए। ठंड से राहत पहुँचाने की कोशिश
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर प्रदीप सिंघल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे या अभावों में जीवन व्यतीत कर रहे लोगों की मदद करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
मुहम्मद अरमान ने कहा कि इंसानियत का रिश्ता सबसे बड़ा होता है और भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे। प्रमोद सिंघल और सिद्धि सिंघल ने भी वितरण में सहयोग करते हुए लोगों से अपील की कि वे अपने सामर्थ्य अनुसार गरीबों की मदद के लिए आगे आएं।
सिंघल परिवार और उनके साथियों के इस नेक कार्य की स्थानीय निवासियों ने काफी सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस कड़कड़ाती ठंड में कंबल वितरण होने से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जिनके पास बचाव के पुख्ता साधन नहीं थे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights