• Tue. Mar 3rd, 2026

शांतरशाह में खेत में उठीं आग की लपटें, महिला की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी

Byआर सी

Mar 3, 2026

बहादराबाद (आरसी/संदीप कुमार) : पतंजलि के समीप स्थित आवासीय कॉलोनियों के पास मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खाली खेत में खड़े सूखे झुण्डों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप धारण कर लिया और लपटें धू-धू कर उठने लगीं। रिहाइशी इलाके के नजदीक आग लगने से स्थानीय निवासियों में घबराहट फैल गई। इसी दौरान पास ही रहने वाली एक महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी और पुलिस बल मौके पर पहुँचा। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश लोधी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँच गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आग केवल खेत में खड़े सूखे झुण्डों और खरपतवार में लगी थी। राहत की बात यह रही कि खेत में कोई फसल नहीं खड़ी थी और समय रहते कार्रवाई होने से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights