• Sun. Oct 25th, 2026

चाइनीज डोर का विक्रय घातक: ब्रांड एंबेसडर

Byआर सी

Oct 6, 2023

हरिद्वार (ए जी)। हरिद्वार में त्योहारों से पूर्व व्यापार मंडल के चाइनीज डोर के विक्रय करने व विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में सभा करवाने के लिए जिलाधिकारी के आदेश हेतु वार्ता की। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन जिला हरिद्वार एवं प्रदेश टीम द्वारा इस विषय पर दो माह से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ० मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ने कहा की चाइनीज डोर एक प्राण घातक हथियार है।अक्सर स्कूटर पर जाते हुए कौन सी डोर गला काट जाए पता नही और यह आम तौर पर हो रहा है। विगत वर्ष में इसके द्वारा क्षेत्र में कई मौत हुई है। इस वर्ष हमारी कोशिश है कि प्रशासन द्वारा पूर्व में ही सख्ती के साथ संज्ञान लिया जाए। जिला अध्यक्ष संजीव बालियान ने कहा कि कितने पक्षी इस डोर का शिकार होते है, आए दिन डोर से कट जाते है जो कि बहुत ही दुखद है। प्रदेश सचिव अधिवक्ता अर्क शर्मा ने कहा कि कच्चे लालच में आकर विक्रेता चाइनीज डोर को बेच रहे है। और पतंग बाज इन्हें खरीद रहे हैं। चोरी छिपे छोटी गलियों में यह कार्य आमतौर पर किया जा रहा है, इसे बढ़ावा नही देना इसे रोकना है। अनिल भारतीय ने कहा की आए दिन छोटे बच्चे घायल हो जाते है उंगलियां कट जाती है, यह डोर किसी भी रूप में हितकर नहीं है बल्कि घातक है इसे रोकना ही है। मनीषा शर्मा ने बताया कि कई बार अंदाजा भी नहीं होता कि बच्चा एक मौत का सामान पतंग में उड़ा रहा है। इसे समय रहते रोकना होगा। अतः आज अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन उत्तराखंड द्वारा हरिद्वार एस०एस०पी प्रमेंद्र डोभाल को ज्ञापन सौंपा गया है व साथ ही मांग की गई व्यापार मंडल में संबंधित व्यापारियों की सभा जल्द ही कराई जाए।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights