• Sun. Oct 25th, 2026

युवक के पेट मे चाकू घोपा, मौके पर पहुची पुलिस, आरोपी पकड़ा

Byआर सी

Oct 6, 2023

हरिद्वार (आर सी)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त एक व्यक्ति ने युवक के पेट मे चाकू घोप कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। घटना बेरीरयल नंबर छै के पास शुक्रवार दिन की बताई जा रही है, जहा एक व्यक्ति ने युवक के चाकू घोप कर उसे गम्भीर रूप से घायल लर दिया है। सूचना पर पहुची गैस्प्लांट पुलिस चौकी ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक पैसों को लेकर दोनों में विवाद हुआ था जिसके चलते एक व्यक्ति ने युवक के चाकू घोप पर लहूलुहान कर दिया है। दोनों व्यक्ति क्षेत्र के रहने वाले ही बताए जा रहे है। बताया जा रहा है दोनों नशे में थे। वही मामले में गैस्प्लांट चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह सैनी ने बताया है कि मौके पर पहुच कर आरोपी को पकड़ लिया गया है साथ ही चाकू भी बरामद कर लिया गया है। फिलाल युवक को अस्पताल लाया गया है जहा उसका उपचार चल रहा है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights