• Sat. Oct 24th, 2026

श्यामपुर पुलिस ने शराब तस्कर दबोचा

Byआर सी

Oct 11, 2023

हरिद्वार (अविनाश गुप्ता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने मंगलवार को चैकिंग के दौरान रात्रि के समय कुष्ठ आश्रम के पास चण्डीघाट से एक तस्कर को स्कूटी के साथ अवैध देशी शराब ले जाते हुए पकड़ा है। जिसके पास से स्कूटी व देढ़सो पव्वे देशी शराब पिकनिक मार्का के बरामद किये है। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि तस्कर विपिन पुत्र भाग सिंह निवासी ग्राम बेलडी रुड़की है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायलय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights