• Sun. Oct 11th, 2026

मासूमों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के लिए दान किया सामान

Byआर सी

May 17, 2026

हरिद्वार। गूंज संस्था की ओर से कनखल के सर्व प्रिया विहार में कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्गों से लेकर बच्चों ने बड़ी संख्या में सामान डोनेट किया। कैंप में जरूरतमंद बच्चों के लिए पुस्तक, खिलौने, पाठ्य सामग्री, कपड़े काफी संख्या में लोगों की ओर से कैंप दी गई।

कैंप का आयोजन नमन जैन और सविता सेमवाल की ओर से आयोजित किया गया । नमन जैन ने बताया कि सुबह से कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने काफी मदद की है। सभी ने जरूरतमंदों छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर सामान डोनेट दिया है। सब का प्रयास बताता है कि उन बच्चों के चेहरों पर सब मुस्कान देखना चाहते है। जिनको एकत्रित किए गए सामान आवश्यकता है। खास बात यह रही कि बिलकुल छोटे बच्चों ने बहुत सामान डोनेट किया।

सरिता सेमवाल ने कहा कि एक अच्छी पहल पूरे समाज को अच्छा करने पर प्रेरित करती है। सबके प्रयास से बड़ी संख्या में मासूमों पर मुस्कान आ सकेगी। इस मौके पर गूंज संस्था से जुड़ी मनु ने सभी सामान एकत्रित किया ।

इस मौके पर आदित्य वर्धन, ललित मोहन, हिमांशु सेमवाल, अंकित सेमवाल ,रजत जैन, दीपिका, गरिमा जैन ,ललित मोहन ,समीर ,स्वस्तिका मौजूद रहे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights