• Sat. Oct 24th, 2026

कुकर्म का आरोपी पेंटर गिरफ्तार, पिछले एक माह से दे रहा था घटना को अंजाम

Byआर सी

Oct 17, 2023

हरिद्वार (आर सी)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त पिछले एक माह से नाबालिक बालक के साथ कुकर्म जैसी घटना को अंजाम देता चला आ रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी शिकायत बालक की मां ने रानीपुर पुलिस से करते हुए बताया उसके बालक की फोन में अश्लील वीडियो बना कर उससे लगातर कुकर्म किया जा रहा है। किसी को बताने पर वीडियो के जरिए डरा कर धमकी भी दे रहा है। जिसके बाद हरकत में आई रानीपुर पुलिस ने गैस्प्लांट चौकी क्षेत्र से आरोपी निक्की पुत्र कुंवर सिंह निवासी बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है साथ ही मोबाइल फोन में जांच के दौरान बालक की बनाई हुई अश्लील वीडियो भी पाई गई है। वही मामले में रानीपुर कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि आरोपी पेंटर का काम करता है, और वह यहां किराए पर रह रहा था, जिसे गिरफ्तार किया है न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights