• Sat. Oct 24th, 2026

युवती के बंधक बनाए जाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, हिरासत में आरोपी

Byआर सी

Oct 18, 2023

हरिद्वार (आर सी)। एक युवती को बंधक बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला झबरेड़ा थाना क्षेत्र अंतगर्त का बताया जा रहा है, जहा कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती द्वारा मानकपुर गांव में एक घर में बंधक बनाया गया है। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने ग्राम मानकपुर में विनोद पुत्र राम सिंह के घर से रुड़की निवासी युवती को सकुशल बरामद कर लिया है, वही आरोपी विनोद उपरोक्त को पूछ-ताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है, हालांकि की पुलिस द्वारा मामले में पूछताछ के दौरान पैसो का लेन देन का मामला प्रकाश में आया है। वही अन्य कारण के होने की भी आशंका जताई जा रही है। वही युवती द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights