• Thu. Jul 9th, 2026

लक्सर: जलभराव के बीच फँसे पिता-पुत्र का SDRF और पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू

Byआर सी

Jul 9, 2026

लक्सर (आरसी/संदीप कुमार): भारी बारिश के बाद बने जलभराव की स्थिति में लक्सर पुलिस और SDRF की टीम ने एक साहसी अभियान चलाते हुए निर्माणाधीन मकान में फँसे दो लोगों की जान बचाई है।

गुरुवार को रुड़की कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बसेड़ी, लक्सर के निकट एक निर्माणाधीन मकान के चारों ओर अचानक पानी भर गया है, जिसके कारण दो व्यक्ति बीती रात से ही मकान के भीतर फँसे हुए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली लक्सर पुलिस और SDRF की टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची। मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए जलभराव के बीच सुरक्षित ऑपरेशन संचालित किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों फँसे हुए व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

पूछताछ में पता चला कि रेस्क्यू किए गए व्यक्ति पिता-पुत्र हैं, जो उसी निर्माणाधीन मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे। अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके थे। सुरक्षित बचाए गए व्यक्तियों में सिमली, लक्सर निवासी 60 वर्षीय श्री राम और उनके 40 वर्षीय पुत्र संजय शामिल हैं।

लक्सर पुलिस ने इस सफल अभियान के बाद आमजन से अपील की है कि भारी वर्षा और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएँ। साथ ही, किसी भी प्रकार की आपदा या आपातकालीन स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन अथवा आपदा राहत एजेंसियों को सूचित करें, ताकि समय रहते जान-माल की रक्षा की जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights