• Sun. Oct 25th, 2026

श्यामपुर पुलिस ने नए साल से पहले ही नशेड़ियों को दिया तोहफा, खुले में शराब पीते पकड़े

Byआर सी

Dec 28, 2023

हरिद्वार (आर सी)। श्यामपुर पुलिस द्वारा नशेड़ियों की धरपकड़ कर चलानी कार्यवाही अमल में लाई गई है। बता दे कि सड़क किनारे सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर शोरगुल कर माहौल बिगाड़ने वालो को सुधारने व नए साल में सुरक्षा के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में चौकी लालढांग, और चंडी घाट क्षेत्रांतर्गत कांगड़ी मुख्य हाई वे पर स्थित होटल ढाबे, शराब के ठेके के आसपास, चिडियापुर में स्थित ढाबों के पास सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले 28 व्यक्ति पकड़े है। वही जिसमे शराब पिलाने वाले ढाबे व रेस्टुरेंट भी शामिल है। बताते चले कि गिरफ्त में आए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 9500 रुपए जुर्माना वसूला गया साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते या हुडदंग मचाते मिले तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वही मामले में थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने बताया कि किसी भी कीमत हुडंग मचाने वालो को बख्शा नही जाएगा साथ ही बताया कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights