• Tue. Nov 3rd, 2026

राम के रंग में रंगी धर्म नगरी 10 हजार दीप जलाकर मनाई गई दीपावली राम हमारे आदर्श भावना पांडे

Byआर सी

Jan 23, 2024

हरिद्वार (जितेंद्र कोरी/जीतू)। राम मंदिर विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में खुशी की लहर देखने को मिली धर्म नगरी हरिद्वार भी इसे अछूती नहीं है हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर 51 हजार दीप प्रज्वलित कर राम के आगमन की खुशी मनाई गई कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए तो वहीं हरिद्वार के हर मठ मंदिरों सहित घर-घर में दीपावली मनाई गई श्री अवधूत मंडल आश्रम में हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पांडे ने राम भक्तो के साथ मिलकर 10 हजार दीप जलाकर राम के आगमन पर खुशी मनाई।

हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पांडे का कहना है कि भगवान राम हमारे आदर्श है आज भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन हुआ है इसी के उपलक्ष में हमारे द्वारा श्री अब्दुल मंडल आश्रम में राम भक्तों के साथ 10 हजार दीपो को प्रचलित किया गया और छप्पन भोग भगवान श्री रामचंद्र जी को अर्पित किए भगवान राम के दिल में हनुमान जी बसते हैं पंचमुखी हनुमान मंदिर में दीप प्रचलित कर सभी भक्तों राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर अपनी खुशी का इजहार किया।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights