• Sun. Oct 25th, 2026

जर्नल कोच के शौचालय में मिला युवक का शव, शारीर पर निशान, हत्या की आशंका

Byआर सी

Jan 18, 2024

हरिद्वार (आर सी)। रेलवे स्टेशन पर खड़ी बांद्रा एक्सप्रेश रेल गाड़ी में एक युवक का शव मिला है। शव गाड़ी के शौचालय में पड़ा मिला है। बता दे कि मृतक युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान भी मिले है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की उम्र करीबन 22 वर्षीय बताई जा रही है। हालांकि की अभी युवक की पहचान में पुलिस ज्यादा पुष्टि नही कर पाई है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights