• Tue. Nov 3rd, 2026

श्यामपुर थानाध्यक्ष ने होटल- ढाबा संचालकों के साथ कि बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Byआर सी

Feb 29, 2024

हरिद्वार (आर सी)। धर्मनगरी हरिद्वार में शरदीय कांवड मेला सकुशल सम्पन कराने के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस द्वारा होटलों व ढाबा संचालको के साथ एक बैठक की गई जिसमें चण्डीघाट से चिडियापुर बार्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सभी होटल ढाबा के संचालक शामिल हुए।

बैठक में दिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश●●●●●●
बता दे कि दुकान वालो को निर्धारित रेट लिस्ट,सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने व होटल और ढाबे के बाहर वाहनो की पार्किग न किये जाने के सम्बंध में होटल संचालको आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसमे शरदीय कांवड यात्रा के दौरान होटल ढाबा, रेस्टोरेंट में मांस, मछली, अण्डा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा यदि किसी होटल- ढाबा में मांस मछली विक्रय की शिकाय प्राप्त हुई तो वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी, समस्त होटल-ढाबा संचालक अपने अपने होटलो- ढाबो के बोर्डो पर अनिवार्य रूप से प्रोपरटाईड में अपना नाम अनिवार्य रूप से अंकित करेगे ,होटल – ढाबो पर सीसीटीवी लगाएंगे रेट लिस्ट को अनिवार्य रूप से प्रर्दशित करेगे और होटलो के बाहर सडक पर वाहनो को पार्किग स्थलो में पार्क करावयेगे किसी भी परिस्थिति मे सडक पर वाहनो को पार्क न करवाए।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights