• Sat. Sep 19th, 2026

पेड़ से लटका मिला शव, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार (आर सी)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह लगा जब पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नहर पटरी के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। वही पुलिस प्रथम दृष्टया मामले में आत्महत्या मान रही है। वही शव पर कोई चोट के निशान भी नही है। मामले में ज्वालापुर एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्षीय प्रतीत हो रही है। हालांकि अभी व्यक्ति शिनाख्त नही हो पाई है, शिनाख्त का प्रयास जारी है। और बताया की पोस्मार्टम के बाद ही मौत का असल कारण स्पष्ठ हो पाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights