• Tue. Nov 3rd, 2026

दर्दनाक: अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, पत्नी व बच्चे घायल

Byआर सी

Mar 13, 2024

हरिद्वार (आर सी)। हरिद्वार जिले के अनुसूचित मोर्चा भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह की बुधवार सुबह भयंकर सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दे कि सहारनपुर से अपने परिवार सहित चार पहिया वाहन में अपने घर लौट रहे थे, बहदराबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। जिसके चलते जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही साथ मे बैठे उनकी पत्नी व बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए। बता दे कि हादसे के बाद पूरे परिवार को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहा उनकी बेटी को हायर सेंटर रेफर करने की बात सामने आ रही है साथ ही उनकी पत्नी के पेर में ज्यादा दिक्कत की बात सामने आ रही है। फिलाल डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। वही मृतक संजय सिंह का पुलिस द्वारा पंचनामा भर कर पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights