• Fri. Oct 23rd, 2026

हरिद्वार का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दो पक्षों के विवाद में रास्ते से गुजर रहे युवक को लगी थी गोली

Byआर सी

Mar 27, 2024

हरिद्वार (आर सी)। भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त दो पक्षो में हुए खूनी संघर्ष के चलते वहा से गुजर रहे अन्य युवक के गोली लगने के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को एसटीएफ उत्तराखंड ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि एक माह पूर्व गौतम पुत्र जसवीर निवासी ग्राम हबीबपुर थाना कलियर हरिद्वार जो दिनांक पल्स कम्पनी में अपनी नौकरी की बात करने के लिये ग्राम किशनपुर में आया था। करीब 12:00 बजे कम्पनी से बात करके वापस आ रहा था तभी ग्राम करीन्दी के पास दो पक्षों के 08-10 लोग आपस में एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायर कर रहे थे। जिसके चलते युवक के पैर में गोली लग गई थी जो गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद पीड़ित के भाई द्वारा आरोपि के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। बता दे की गोली चलाने में आरोपी दीपक सैनी का नाम प्रकाश में आया था लेकिन पुलिस से बचने के लिए वह ठिकाने बदल रहा था। वही एसटीएफ ने का आरोपी को पकड़ लिया है जिसपर पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित है। जिसपर अलग-अलग थानों में 18 मुकदमे दर्ज है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights